खालिस्तानी समर्थक पंजाब लगातार बम धमाके कर माहौल खराब कर रहे हैं:राष्ट्रीय अध्यक्ष चुरंजी लाल शर्मा

 खालिस्तानी समर्थक पंजाब  लगातार बम धमाके कर माहौल खराब कर रहे हैं:राष्ट्रीय अध्यक्ष चुरंजी लाल शर्मा


राजपुरा (तरुण शर्मा) शिवसेना राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुरंजी लाल शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बीती रात को जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के निवास पर हुए बम धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा कि खालिस्तानी समर्थक पंजाब  लगातार बम धमाके कर माहौल खराब कर रहे हैं। आंतकवादी एक बार फिर दोबारा से पंजाब के हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमले करने शुरू कर रहे हैं। ताकि पंजाब का माहौल खराब हो सके। पिछले दिनों भी शिवसेना के नेता मोगा मे  हत्या कर दी गई थी लगातार पंजाब में माहौल खराब करने के लिए गम ख्याली लोग पंजाब की कानून व्यवस्था पर ठेंगा दिखा रहे हैं। पता नहीं पंजाब सरकार की एजेंसियां क्या कर रही है। कुंभकरण की नींद सो रही है। और गर्म ख्याली पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस तरह से है गेनेड हमले पंजाब के अमन लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। और पंजाब में इस समय कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल बिगड़ चुकी है। कभी धार्मिक स्थलो पर हमले तो कभी पुलिस चौकिया पर हमले पिछले दिनों बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति की तोड़फोड़ की गई इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए ।और अपराधियों को सख्त सख्त सजा देनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान को पंजाब का माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਅਜਿਹਾ ਢੁੱਕਵਾਂ ਜਵਾਬ ਦੇਵੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀਆਂ ਸੱਤ ਪੀੜੀਆਂ ਯਾਦ ਰੱਖਣ-ਗੁਰਦੀਪ ਵਰਤੀਆ

ਤਰੁਣ ਡਾਵਰਾ ਬਣੇ ਨਿਊ ਔਫ਼ੀਸਰ ਕਾਲੋਨੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

ਮਹਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਮਨੀ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ 286ਵਾਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ 24 ਜੂਨ ਨੂੰ ਅਲੀਪੁਰ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ—ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਬਿੱਕਰ